फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण व जेठ के लड़के पर दुष्कर्म का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी जींद। शहर के एक कालोनी की महिला ने पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण, अश्लील वीडियो बनाने व जेठ के लड़के पर दुष्कर्म करने के आरोप लगाकर महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है। महिला थाना पुलिस ने पति व जेठ के लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी । महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में शहर की एक कालोनी की २८ वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी शादी शहर की एक कालोनी के युवक से २०१४ में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण करता था। इसके बाद उसकी वीडियो बनाकर मायके से पैसे लाने का दबाव बनाता था। जब उसने पैसे लाने से मना किया तो उसने उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि उसके जेठ के लड़के ने भी उसके साथ कई बार जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति व जेठ के लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें