20 वर्षीय युवती को बहलाफुसलाकर ले जाने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। उचाना थाना क्षेत्र से एक 20 वर्षीय युवती को घर से बहलाफुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में उचाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी युवक ने बताया कि चार अप्रैल को उसकी 20 वर्षीय बहन घर से बिना किसी को कुछ बताए कहीं चली गई। उसने आरोप लगाया कि उसकी बहन को कोई युवक बहलाफुसलाकर भगा ले गया है। अब उसकी बहन को गलत नियत से कहीं छुपाया हुआ है। उचाना थाना के जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि युवती के अपहरण
का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।