फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचाना में आम आदमी पार्टी ने खोला कार्यालय

विज्ञापन
सम्बोधित करते रिठाल से विधायक महेंद्र गोयल। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी उचाना। मंगलवार देर रात उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के विधानसभा क्षेत्र और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के गढ़ में आम आदमी पार्टी ने कार्यालय खोला है। इस दौरान रिठाल से विधायक महेंद्र गियाल ने कहा कि परिवारवाद की राजनीति का सफाया किया जाएगा। उचाना विधानसभा से आम आदमी को ही टिकट मिलेगा। आप ने दुष्यंत चौटाला के उचाना स्थिति कार्यलय के सामने ही कार्यालय खोला है। दिल्ली से विधायक और आम आदमी पार्टी के जीन्द और कैथल जिले के प्रभारी महेंद्र गोयल ने देर रात कार्यालय का उदघाटन किया। देर रात भी सैंकड़ो कार्यकर्ता कार्यक्रम में जमे रहे। महेंद्र गोयल ने कहा अब परिवारवाद की राजनीति साफ करने का समय है। उन्होंने कहा कि उचाना विधानसभा में चौटाला और बीरेंद्र सिंह के परिवारों के कब्जे का सफाया आम आदमी पार्टी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें