जींद। एकलव्य स्टेडियम के सामने खड़ी कार का शीश तोड़कर सामान चोरी करने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में पंचकूला के सेक्टर १४ निवासी यशपाल ने बताया कि वह किसी काम के चलते जींद आए थे। शनिवार शाम के लगभग पांच बजे उन्होंने अपनी कार एकलव्य स्टेडियम के गेट के सामने खड़ी की और वह कुछ देर टहलने लगे। उन्होंने अपनी गाड़ी को लॉक किया था शीशे बंद थे। जब वह दस मिनट बाद अपनी गाड़ी के पास पहुंचे तो गाड़ी का शीशा टूटा मिला तथा गाड़ी के अंदर से बैग गायब मिल। इस बैग में ३० हजार रुपये की नकदी तथा कुछ अन्य जरूरी सामान व कागजात थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।