फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को दहेज के लिए प्रताडि़त करने, छेड़छाड़ करने तथा अप्राकृतिक यौन शोषण करने के आरोप में छह नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जुलाना थाना क्षेत्र की एक महिला को दहेज के लिए प्रताडि़त करने, छेड़छाड़ करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रोहतक के एक गांव निवासी छह लोगों के खिलाफ महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।  महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसकी शादी १९ अक्तूबर २०२० को रोहतक जिले के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुराल पक्ष के छह लोगों ने उसको दहेज के लिए प्रताडि़त किया और उसके साथ मारपीट की जाने लगी। विरोध जताने पर आरोपियों ने उसको अधिक प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण किया, जबकि उसके दो देवरों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि इस मामले में ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें