सीआरएसयू में जाने का प्रयास कर रहे लोगों को समझाते सुरक्षाकर्मी
- फोटो : Amar Ujala
जींद।गर्मी बढऩे के साथ ही बिजली किल्लत भी बढ़ रही है। रात को बिजली कट लगने के कारण आसपास के गांवों के लोगों ने चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के बाहर हंगामा किया। इस दौरान विवि के सुरक्षाकर्मियों ने गेट नहीं खोला तो यह लोग सडक़ पर बैठ गए। हालांकि कुछ देर के बाद यह लोग चले गए।
गौरतलब है कि पिछले करीब एक सप्ताह से बिजली संकट चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन महज दस से १२ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। हालांकि बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार ग्रिड में दिक्कत आने से सप्लाई कम हो रही है। वहीं सूत्रों के अनुसार सरकार को निजी कंपनी से बिजली कम मिल रही है। वहीं चौधरी रणबीर सिंह विवि स्थित पावर हाउस से शहरी क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के गांवों को भी बिजली सप्लाई की जा रही है। रात को बिजली नहीं आने से लोगों को परेशानी हुई तो यह लोग विवि तक पहुंच गए। वहीं बिजली निगम के एसडीओ जोजो तनेजा ने बताया कि पीछे से ही बिजली कम मिलने के कारण दिक्कत आ रही है।