शिविर में योगाभ्यास करते साधक।
- फोटो : Amar Ujala
जींद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिशनपुरा में सोमवार सुबह से योग चिकित्सा शिविर का उद्घाटन शिविर अध्यक्ष राजेश गोस्वामी ने किया । शिविर में मोटापा, सिर दर्द, नजला, जुकाम, खांसी ,दमा ,घुटने का दर्द ,बदन दर्द रोगों का इलाज योगासन प्राणायाम द्वारा किया जाएगा। प्राकृतिक चिकित्सक योगाचार्य सूर्य देव आर्य ने बताया कि शिविर का आयोजन सुबह पांच बजे से सात बजे तक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को इसका लाभ उठाना चाहिए। सभी लोगों का सही इलाज केवल योग है व प्राकृतिक चिकित्सा है। योग शिक्षक वीरेंद्र आर्य ने बताया कि हवन से शिविर की शुरुआत की गई। इस दौरान मनीष गोस्वामी, आशीष, दिलबाग ,नरेश, सुरेंद्र पूनिया, सुरेश यादव, प्रवीण यादव, साहिल टांक मौजूद रहे।