फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की एक कालोनी से १६ वर्षीय लड़की २० हजार रुपये की नकदी लेकर गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर की एक कालोनी से १६ वर्षीय लड़की के गायब होने पर शहर थाना पुलिस ने बंधक बनाने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है।  शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में शहर की एक कालोनी की महिला ने बताया कि उसकी १६ वर्षीय लड़की सात मार्च की सायं को घर से अचानक कहीं चली गई। उन्होंने आसपास तथा रिश्तेदारियों में भी उसकी बेटी की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी घर से २० हजार रुपये की नकदी भी लेकर गई है। इस मामले में शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसक ी बेटी के गायब होने पर अज्ञात के खिलाफ बंधक बनाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें