फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

३२ वर्षीय महिला ने पति व ससुर पर लगाया अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर के एक कालोनी की ३२ वर्षीय महिला ने अपने पति व ससुर पर अप्राकृतिक यौन शोषण करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में शहर की एक कालोनी की ३२ वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी शादी २७ जून २०२० को सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति ने उसको दहेज के लिए प्रताडि़त करना शुरू कर दिया था। इस दौरान उसके ससुराल पक्ष के पति, सास, ससुर ने उसके साथ मारपीट करने के आरोप लगाए। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति व ससुर ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण किया। इस मामले में महिला थाना प्रभारी गीता ने बताया कि महिला की शिकायत पर पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें