फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाना के पीएनबी बैंक की दीवार में चोरों ने लगाई सेंध, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
बैंक की तोड़ी गई दीवार। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जींद जिले के जुलाना कस्बे में दुर्गा मंदिर वाली गली मेंं स्थित पीएनबी बैंक की दीवार को चोरों ने तोड़ दिया और अंदर घुसकर स्ट्रॉंग रूम की दीवार को तोडऩे का प्रयास भी किया गया। चोरों ने बड़े आराम से दीवार को तोड़ा क्योंकि दो दिन से बैंक की छुट्टी चल रही थी। सोमवार को सुबह जब चपरासी बैंक में पहुंचा और गेट खोला तो इसकी सूचना बैंक मैनेजर और पुलिस को दी गई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने मौके पर एफएलएल टीम को मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने फिंगर प्रिंट की जांच की। बैंक में कितनी चोरी हुई। इस बात को पता बैंक के कैश को टैली करने के बाद ही पता चल पाएगा। जुलना थाना प्रभारी समरजीत सिंह के अनुसार बैंक अधिकारियों से रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें