फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को दहेज के लिए प्रताडि़त करने के आरोप में ससुराल पक्ष के छह लोग नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बुढा खेड़ा निवासी महिला को दहेज के लिए प्रताडि़त करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में लुक्सर निवासी अमित ने बताया कि उसकी शादी 08 मई 2018 को बुढ़ा खेड़ा निवासी रवि के साथ हुई थी। शादी के कु छ समय बाद ही उसको दहेज के लिए प्रताडि़त करना समय कर दिया था। आए दिन उसके साथ दहेज मंगवाने के लिए मारपीट की जाने लगी। उसने बताया कि जब उसने दहेज की मांग का विरोध किया तो उसके पति रवि, देवर राहुल, प्रीति, सास राजबाला, जसबीर, मंजू ने उसके साथ मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया। इस मामले में महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि महिला को दहेज के लिए प्रताडि़त करने के आरोप में ससुराल पक्ष के छह लोगों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें