जींद। शहर के सफीदों रोड पर मिस्त्री मार्केट के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने सपा सेंटर की आड़ में देह व्यापार करने वाले एक गिरोह की तीन महिलाओं व तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि मिस्त्री मार्केट के पास सपा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का काम चल रहा है। सूचना के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस व महिला थाना पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फर्जी ग्राहक भेजा। जिसका इशारे मिलते ही पुलिस ने सपा सेंटर में मौजूद तीनों लड़कियों व तीन व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई युवतियां दूसरे राज्यों की हैं, जबकि दो युवक जींद की दुर्गा कालोनी निवासी व बुढ़ा बाबा बस्ती के रहने वाले हैं। एक युवक दूसरे राज्य से हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ देह व्यापार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।