जींद। शहर के पटियाला चौक पर अपनी बेटी के साथ घर जा रही आंगनबाड़ी वर्कर्स का पर्स छीनकर फरार होने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकातय में श्याम नगर कालोनी निवासी पूनम देवी ने बताया कि वह शुक्रवार को नारनौंद गई थी। जब सायं को वह अपनी बेटी के साथ वहां से वापस आई तो पटियाला चौक पर बस से उतकर कुछ ही दूरी पर चली थी। इस दौरान एक बाइक सवार युवक आया और उसके हाथ से उसका पर्स छीनकर फरार हो गया। उसके पर्स में 500 रुपये की नकदी व उसके जरूरी दस्तावेज थे। इस मामले में शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि महिला का पर्स छीनकर फरार होने के आरोप में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।