मांडी गांव में पहुंचे राकेश टिकैत
- फोटो : Amar Ujala
जींद जिले के उचाना मैं शनिवार गत देर रात 11:30 बजे मांडी कला गांव में किसान नेता राकेश टिकैत गांव में पहुंचे। उन्होंने कहा कि गत वर्ष दिल्ली के बॉर्डर्स पर पिछले एक साल से ज्यादा समय से चला किसान आंदोलन में किसान दिल से डटे रहे हैं और एक वर्ष तक आंदोलन में भागीदारी रखी। किसानों के कारण आंदोलन जीत पाए हैं।
उन्होंने आंदोलन में साथ देने वाले सभी साथियों का धन्यवाद किया। राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक किसानों की मांगें नहीं मानी जाती आप लोगों को एक ही कॉल पर तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि संयुक्त मोर्चा था और रहेगा। इस आंदोलन से किसानों ने खोया हुआ आत्मसम्मान वापस पाया हैl किसान दलेल के घर खाना खाने के बाद वे कलायत के लिए निकल गए। इस दौरान दल शेर ,बलवान, सुरजा, दयानंद, महेंद्र, प्रताप आदि किसान मौजूद रहे।