नागरिक हॉस्पिटल जींद में बूंदाबांदी के बाद जमा हुआ पानी।
- फोटो : Amar Ujala
जींद। मंगलवार रातभर बूंदाबांदी होती रही। बूंदाबांदी से जहां जलभराव की समस्या हुई, वहीं गेहूं की फसल को इससे लाभ हुआ है। इस समय गेहूं की फसल को पानी की जरूरत हो रही थी। बूंदाबांदी से शहर में कई जगह पानी जमा हो गया है। पटियाला चौक, बतख चौक, एसडी स्कूल के पास पानी जमा हो गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी बूंदाबांदी के कारण कई जगह कीचड़ की स्थिति बन गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार बुधवार दोपहर बाद मौसम साफ होने की संभावना है। वहीं बूंदाबांदी से ठंड बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियम पहुंच गया है जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियम रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियम व अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियम था। खंड कृषि अधिकारी रमेशचंद्र ने कहा कि यदि और बारिश हुई तो फसलों को नुकसान हो सकता। अभी तक गेंहू की फसल को कोई नुकसान नहीं है जबकि सरसों की फसल को कुछ नुकसान होने की संभावना है।