जींद। एटीएम बदलकर साढ़े 30 हजार रुपये की चपत लगाने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में पोली निवासी सत्यान ने कहा कि वह एटीएम से रुपये निकलवाने के लिए जुलाना स्थित एसबीआई के एटीएम पर गया था। जब वह एटीएम से रुपये निकाल रहा था तो उस दौरान एक व्यक्ति पास खड़ा था। वह उसके एटीएम को बदलकर ले गया और उसके खाते से साढ़े 30 हजार रुपये निकलवा लिए। रुपये निकलने की सूचना उसे मोबाइल पर मिले संदेश से मिली। इसके बाद उसने एटीएम कार्ड को बंद करवा दिया। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस ने सत्यवान की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।