फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 वर्षीय किशोरी का अपहरण करने के आरोप में तीन लोग नामजद 

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को नामजद कर जांच शुरू की है। पुलिस को दी शिकायत में किशोरी के पिता ने कहा कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। 27 जनवरी की रात को लगभग नौ बजे वह वह अपने परिवार के साथ मकान के अंदर सो रहा था। रात को लगभग साढ़े 11 बजे उसने उठकर देखा तो उसकी लड़की चारपाई पर नहीं मिली। परिजनों ने आपास व रिश्तेदारों ने भी अपने स्तर पर काफी पता किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को नवीन बहला फुसलाकर भगाकर ले गया। नवीन के पिता राजेंद्र व उसकी मां नीता ने भी किशोरी को भगाने में नवीन का साथ दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी एएसआई सुल्तान सिंह ने कहा कि पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर तीन को नामजद करते हुए जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें