परेड की सलामी लेते डीसी नरेश नरवाल। संवाद।
- फोटो : Amar Ujala
जींद। सफीदों रोड स्थित एकलव्य स्टेडियम में सोमवार को गणतंत्र दिवस की फुल डे्रस रिहर्सल हुई। इसमें डीसी नरेश नरवाल ने परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण करते हुए कुछ कमियों को दूर करने के अधिकारियों को निर्देश भी दिए। डीसी ने कहा कि बुधवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जींद में ध्वजारोहण करेंगे तथा जींद की जनता को अपना संदेश देंगे। बता दें कि पिछले दो वर्ष से यह समारोह बिना सरकार के नेताओं के हो रहा था। इसका मुख्य कारण एक तो कोरोना काल तथा दूसरा किसान आंदोलन था। अब किसान आंदोलन खत्म हो चुका है। इसलिए जिला प्रशासन गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य बनाने के लिए हर प्रकार से पसीना बहा रहा है। इसमें किसी भी प्रकार की कोई कमी प्रशासनिक अधिकारी नहीं छोडऩा चाहते।