फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 वर्षीय युवती का अपहरण करने के आरोप में एक युवक नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव से 19 वर्षीय युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने बराह कलां निवासी सचिन को नामजद करते हुए जांच शुरू की है। पुलिस को दी शिकायत में युवती के पिता ने कहा कि उसकी 19 वर्षीय लड़की बीएससी प्रथम वर्ष में पढ़ती है। 20 जनवरी को उसकी लड़की बिना किसी को बताए घर से चली गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को बराह कलां निवासी सचिन बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है। जांच अधिकारी एएसआई वजीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर बराह कलां निवासी सचिन को नामजद करते हुए मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें