जींद। सिवानामाल गांव स्थित शराब ठेके से रविवार रात को १८०० रुपये की नकदी व शराब की एक बोतल लूटने के आरोप में पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति को नामजद कर जांच शुरू की है।
पुलिस को दी शिकायत में रविंद्र ने कहा कि वह गांव सिवानामाल में शराब का ठेका चलाता है। रविवार रात को सेल्समन रणबीर सिंह शराब ठेके को बंद कर अंदर सो रहा था। रात को लगभग आठ बजे गांव का ही व्यक्ति अनिल ठेके पर आया और आते ही बंद शटर पर लात मरनी शुरू कर दी। गालियां देते हुए जबरदस्ती उसने ठेके का शटर खुलवा लिया और रणबीर के साथ मार पीट की। इस दौरान अनिल ने गल्ले से 1800 रुपये की नकदी व एक शराब की एक बोतल लूट ली। रणबीर द्वारा विरोध करने पर अनिल ने रणबीर को जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी एसआई दिलबाग सिंह ने कहा कि पुलिस ने रविंद्र की शिकायत पर अनिल को नामजद करते हुए जांच शुरू की है।