फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके पर पंचायती जमीन छुड़वाकर पैसे जमा नहीं करवाने वाले कटवाल गांव के नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कटवाल गांव में पंचायती जमीन को पट्टे पर लेकर राशि जमा नहीं करवाने के मामले में गांव के नौ लोगों के खिलाफ अलेवा थाना पुलिस ने बीडीपीओ ओमप्रकाश की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में अलेवा खंड के बीडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि १९ जुलाई २०२१ को कटवाल गांव में पंचायती जमीन की बोली हुई थी, जिसमें गांव के ही जवारिया, धर्मबीर, बलजीत, जंगीर, सुखबीर, राजेश, परमजीत, सुरेश, कृष्ण  ने पंचायती जमीन को बोली के दौरान एक वर्ष के लिए पट्टे पर लिया था, इस दौरान इन लोगों ने कुछ राशि तो मौके पर ही जमा करवाई थी, लेकिन बाद में जो राशि बकाया थी। इन सभी लोगों की तरफ 1591286 की राशि बकाया थी। इन  सभी लोगों को राशि जमा करवाने के लिए पंचायती विभाग की तरफ से नोटिस भी भेजा गया, लेकिन इनमें से किसी ने भी अपनी बकाया राशि जमा नहीं करवाई। इस मामले में अलेवा थाना प्रभारी बीरबल ने बताया कि बीडीपीओ की शिकायत पर कटवाल गांव के नौ लोगों के खिलाफ राशि का धोखाधड़ी कर गबन करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें