जींद। शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी से 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने अर्बन इस्टेट निवासी तुषार को नामजद किया है। पुलिस को दी शिकायत में किशेारी के पिता ने कहा कि उसकी 15 वर्षीय बेटी का अपहरण 12 जनवरी को रात दस बजे अर्बन इस्टेट निवासी तुषार ने किया। जांच अधिकारी एएसआई राजबीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।