धरना देता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
- फोटो : Amar Ujala
जींद में गोहाना रोड स्थित ग्रीन बेल्ट में स्थाई कर्मचारी करने व वेतनमान में बढ़ोतरी की मांग को लेकर मंगलवार को भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जिला सचिव सुमन की अध्यक्षता में जारी रहा ।
धरने की अध्यक्षता कर रही जिला सचिव सुमन ने कहा कि प्रदेश सरकार से सफाई कर्मचारी करने व वेतनमान में बढ़ोतरी करने की मांग को लेकर उनका धरना पिछले लगभग डेढ़ महीने से चला हुआ है लेकिन प्रदेश सरकार ने उनकी मांगों को लेकर अब तक कोई सुनवाई नहीं की। जिसके चलते आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में प्रदेश सरकार के खिलाफ लगातार रोष बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार ने उनकी मांगें स्वीकार नहीं मानी तो वह बड़े स्तर पर प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगी और इसके लिए प्रदेश सरकार की जिम्मेवारी होगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई बार ओ है मुख्यमंत्री के साथ अपनी मांगों को मनवाने के लेकर वार्ता कर चुके हैं, लेकिन हर बार प्रदेश सरकार की तरफ से उनको आश्वासन मिलता है। लेकिन अब तक प्रदेश सरकार द्वारा की गई पुरानी घोषणा को भी लागू नहीं किया गया।