फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सड़क दुर्घटना में युवक की मौत होने पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में ढांडा खेड़ी निवासी ३० वर्षीय दीपू ने कहा कि छह जनवरी को उसका भाई बंटी व बलजीत अपनी-अपनी बाइक पर सवार होकर गांव के ही विकास की शादी में रात को गए थे। जब रात को शादी से घर आ रहे थे तो उसका भाई बंटी अपनी बाइक पर आ रहा था। इस दौरान बलजीत उसके पीछे-पीछे बाइक पर आ रहा था। जब गांव अहिरका से जुलानी के बीच मोड़ पर पहुंचे तो सामने से एक कैंटर चालक तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाता हुआ आ रहा था। कैंटर चालक ने उसके भाई बंटी की बाइक को टक्कर मार दी थी। इसमें बंटी बाइक से गिरकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरा। बजलीत ने कैंटर का नंबर नोट कर लिया, जो मौके से कैंटर लेकर फरार हो गया था। वहीं बंटी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दीपू ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र सिंह ने कहा कि दीपू की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें