फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का टीका लगवाने के बाद नरवाना में युवक की मौत, परिजनों ने अस्पताल में शुरू किया धरना

विज्ञापन
मोहित का फ़ाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जींद जिले के नरवाना के नागरिक अस्पताल में सोमवार को कोरोना का टीका लगवाने के बाद तबीयत बिगड़ने से आजाद नगर निवासी 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में ही धरना शुरू कर दिया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना का टीका लगने से मौत नहीं होती। फिर भी मामले की जांच की जाएगी। आजाद नगर निवासी नरेश ने बताया कि उसके 24 वर्षीय बेटे मोहित ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे कोरोना का टीका लगवाया था। इसके बाद मोहित को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। शाम करीब छह- सात बजे मोहित को हल्का दर्द हुआ। रात दस बजे मोहित ने खाना खाया तो कुछ देर के बाद उल्टी लगी। नरेश के अनुसार इसके बाद मोहित को रात को ही नरवाना के सरकारी अस्पताल में लाया गया। यहां चिकत्सकों उसे भांप व इंजेक्शन दिया। इसके बाद भी मोहित को आराम नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने कहा कि मंगलवार को सुबह टेस्ट कर इलाज किया जाएगा। ऐसे में वह लोग मोहित को हिसार के निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। हिसार में निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। इसको लेकर मंगलवार को मोहित के परिजनों ने नरवाना के नागरिक अस्पताल में धरना शुरू कर दिया। अभी तक मोहित के शव का पोस्टमार्टम भी नहीं हो सका है। की जाएगी जांच कोरोना के टीके का इस प्रकार को कोई भी प्रभाव नहीं होता। देश में करोड़ों लोगों को टीका लगाया जा चुका है। टीका लगने के बाद कुछ लक्षण आते हैं। इसके चलते ही आधे घंटे तक व्यक्ति को निगरानी में रखा जाता है। टीका लगने के करीब 12 घंटे बाद मौत हुई है। फिर भी मामले की जांच की जाएगी। डॉ. जेएस पूनिया, सिविल सर्जन, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें