ओमिक्रॉन के संभावित खतरे को लेकर प्रशासन हुआ चौकस
-डीसी ने दिए आदेश, सभी अस्पतालों में आधारभूत सुविधाएं एवं सेवाएं रखें चालू
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। ओमिक्रॉन के संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। एक ओर जहां रात्रि कफ्र्यू लागू हो गया है, वहीं डीसी नरेश नरवाल ने बैठक कर जिले के निजी व सरकारी अस्पतालों को सही प्रकार से तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों के जरूरी उपकरण सही से काम करें। इसको लेकर डीसी नरेश नरवाला ने लघुसचिवालय में शनिवार को सभी एसडीएम के साथ बैठक की। बैठक में कहा कि ओमिक्रॉन के संभावित बढ़ते खतरे के चलते सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक कोरोना टीकाकरण करवाएं। अधिकारी शतप्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें। इसके बारे में लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में वेंटिलेटर, लैब, बेड, ऑक्सीजन की उपलब्धता पूरी रखें। चालू हालात वाले उपकरणों की रिपोर्ट एक सप्ताह में भिजवाना सुनिश्चित करें।