फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से चांदी के जेवरात सहित 27 हजार रुपये की नकदी गायब, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से चांदी के जेवरात सहित 27 हजार रुपये की नकदी गायब, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज संवाद न्यूज एजेंसी जींद। उचाना मंडी स्थित एक मकान से चांदी के जेवरात सहित 27 हजार रुपये की नकदी गायब हो गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को दी शिकायत में महिला प्रवीण ने कहा कि वह मूलरूप से कैथल जिले के जखोली गांव की रहने वाली है। फिलहाल वह उचाना मंडी में राजेंद्र कॉलोनी में वार्ड नंबर सात में किराए पर मकान लेकर रह रही है। प्रवीण ने कहा कि वह 22 दिसंबर को मकान को ताला लगाकर उसके देवर पवन के मकान पर किसी काम से गई हुई थी। रात को वह वहीं रुक गई थी। अगली सुबह जब वह अपने घर वापस लौटी तो कमरे का ताला टुटा हुआ था और बैड का समान बिखरा हुआ था। उसने जांच की तो कमरे से एक एलईडी, एक चांदी की चेन, एक जोड़ी पाजेब, 27 हजार रुपये की नकदी, एक तबीजी व अन्य सामान चोरी हो गया था। महिला ने कहा कि रात को घर पर कोई नहीं था तो अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुस गए और सामान चोरी कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई राजमल ने कहा कि महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें