फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.58 किलोग्राम गांजे के साथ 59 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने गढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रेवर गांव से एक किलो 583 ग्राम गांजे के साथ 59 वर्षीय व्यक्ति को काबू किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान रेवर गांव निवासी सुच्चा सिंह के रूप में हुई है। एएसआई आनंद प्रकाश की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एएसआई ने बताया कि उन्हें गुप्ता सूचना मिली थी कि रेवर गांव में एक व्यक्ति नशीला पदार्थ लेकर आएगा। पुलिस ने सूचना के आधार पर नाका लगाकर रेवर गांव में ही वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। उसे पकड़ कर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक किलो 583 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान 59 वर्षीय सुच्चा सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें