पिल्लूखेड़ा में सैकड़ों एकड़ खेत जलमग्न, दो दिन हुई बारिश से ही खुली प्रशासन की बाढ़ राहत की तैयारियों की पोल
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। पिल्लूखेड़ा ब्लॉक में सैकड़ों एकड़ खेत जलमग्न हो गए हैं। महज दो दिन की बारिश ने प्रशासन की बाढ़ राहत की तैयारियों की पोल खोल कर रख दी है। बेरीखेड़ा गांव स्थित पंप हाउस पर पहुुचकर लोगों ने रोष जताया है। लोगों ने कहा कि यहां केवल एक पंप ही काम कर रहा है। वहीं जरनेटर रूम पर ताला लगा हुआ है। इसके चलते खेतों से पानी नहीं निकल रहा है। किसानों के हित के लिए प्रशासन को चाहिए कि वह जल्द से जल्द खेतों से पानी निकलवाए और खराब हुई फसल की गिरदावरी करवा किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। इससे किसानों को थोड़ी बहुत राहत मिल सके, क्योंकि किसान खेती से ही अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं।