फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 ग्राम अफीम व 1300 किलोग्राम चूरापोस्त के साथ 48 वर्षीय व्यक्ति काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलरखां गांव के पास से पुलिस ने ट्रक चालक को 150 ग्राम अफीम और 1300 किलोग्राम चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ गए व्यक्ति की पहचान पंजाब के जिला गुरदासपुर रहने वाले 48 वर्षीय सरबजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ट्रक में नशीला पदार्थ भरकर पंजाब की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बेलरखां गांव के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान ट्रक चालक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने चालक को पकड़ कर ट्रक की तलाशी ली तो उसमें से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। जांच अधिकारी एसआई अशोक कुमार ने कहा कि ट्रक चालक से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह नशीला पदार्थ कहां से लेकर आ रहा था और कहां पर बेचना चाहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें