वारदात स्थल पर लूट के बारे में जानकारी देता टेंपो चालक।
- फोटो : Amar Ujala
सफीदों। रत्ताखेड़ा रोड पर एक टेंपो चालक से बाइक सवार दो युवकों ने चाकू दिखाकर 28 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। आरोपी टेंपो चालक का मोबाइल फोन भी छइन लिए। किसी राहगीर के माध्यम से मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने पर सदर थाना प्रभारी संजय कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वारदात स्थल का जायजा लिया।
थाना प्रभारी के अनुसार भिवानी रोड निवासी रोशन ने बताया कि वह बहादुरपुर गांव स्थित मानसरोवर हैचरी से अंडे लेने के लिए जा रहा था। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे जब वह गांव रत्ताखेड़ा से हाट रोड की तरफ़ जा रहा था तो बाइक सवार दो युवकों ने उसकी गाड़ी के आगे बाइक खड़ी कर दी और धारदार हथियार से उसकी बाजू पर वार कर 28 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। साथ ही उसकी गाड़ी की चाबी भी ले गए। फिलहाल पुलिस आसपास सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
घायल रोशन को सफीदों नागरिक अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है।