अस्पताल पहुंचे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में मरने वाले सुनील के परिजन। संवाद
- फोटो : Amar Ujala
जींद। वीरवार रात करीब 12 बजे ढाठरथ गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों व घायल को जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार मोहम्मदखेड़ा निवासी सुनील हिसार जिले के पेटवाड़ गांव में रिश्तेदार के यहां जन्मदिन मनाकर लौट रहा था।
पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी छत्तरपाल के अनुसार मोहम्मदखेड़ा निवासी 30 वर्षीय सुनील व रमेश वीरवार रात को पेटवाड़ गांव से अपने घर लौट रहे थे। वहीं कैथल जिले के रेहड़ा गांव निवासी 30 वर्षीय अजमेर ढाठरथ की ओर आ रहा था। जेकब वे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो दोनों की बाइक आपस में टकरा गई, जिसमें मोहम्मदखेड़ा गांव निवासी सुनील व रेहड़ा निवासी अजमेर की मौत हो गई। जबकि रमेश घायल हो गया। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई कर रही है।