गोपाल स्कूल में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में योग करते भजपा विधायक डॉ कृष्ण मिड्ढा।
- फोटो : Amar Ujala
जींद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवसर पर जिले में 50 जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए । कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेंस व सैनिटाइजेशन का विशेष ध्यान रखा गया। वहीं गोपाल विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में डीसी डॉ. आदित्य दहिया व भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने शिविर की शुरुआत की। लोगों ने ऑनलाइन योग शिविर में भी भाग लिया। डीसी ने कहा कि योग हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। योग के माध्यम से हम अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। इसलिए हमें योग को नियमित रूप से करना चाहिए।