फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन के छह महीने पूरे होने पर किसानों ने मनाया काला दिवस

विज्ञापन
रामकली गांव में काला दिवस मनाते किसान। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जींद। किसान आंदोलन को दिल्ली सीमा पर शुरू हुए छह महीने पूरे होने पर किसानों द्वारा खटकड़ व बद्दोवाल टोल पर काला दिवस मनाया गया। किसान नेता आजाद पालवां ने कहा कि किसान कृषि कानूनों को रद्द करवाने की मांग को लेकर पिछले छह महीने से शांतिपूर्वक तरीके से धरना दे रहे हैं। सरकार ने पिछले छह महीनों में किसानों की कोई सुध नहीं ली। बुधवार को किसान आंदोलन को छह महीने पूरे होने पर किसानों ने काली पट्टी बांधकर व महिलाओं ने काली चुनकरी ओढ़कर काला दिवस मनाया। इस दौरान किसानों ने पुतले फूंककर सरकार के खिलाफ रोष जताया। पालवां ने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होते किसानों का धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें