राजकीय पीजी कॉलेज में भर्ती मरीज।
- फोटो : Amar Ujala
जींद। कोरोना संक्रमण से जूझ रहे स्वास्थ्य विभाग को अब काफी राहत मिली है। पिछले तीन-चार दिन में सक्रमण घटने से अब नागरिक अस्पताल में 50 बेड खाली हो गए हैं। इससे पहले मरीजों को देखते हुए प्रशासन ने राजकीय पीजी कॉलेज में भी काविड सेंटर बनाया था। इसे भी अब बंद कर दिया गया है।
गौरतलब है कि पिछले तीन-चार दिन में कोरोना संक्रमण व मौत के आंकड़ों में काफी गिरावट आई है। हालांकि अभी भी जिला में 1106 एक्टिव मरीज बचे हुए हैं। वहीं सोमवार को आई रिपोर्ट में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। ऐसे में प्रशासन अब राहत की सांस ले रहा है। एक समय ऐसा भी रहा, जब मरीजों को आपातकालीन वार्ड के बाहर ही बेंच पर या घर से लाई गई चारपाई पर ऑक्सीजन देकर काम चलाया जा रहा था। इसके अलावा जिले में प्रशासन द्वारा 49 ग्रामीण कोविड सेंटर बनए गए हैं। यह सभी भी खाली हैं।