व्यक्ति को कुचलने वाली बस और दुर्घटना स्थल पर खड़े लोग।
- फोटो : Amar Ujala
जींद। सफीदों के दरियापुर गांव से मजदूरी करने के लिए सब्जी मंडी जा रहे व्यक्ति को निजी बस ने कुचल दिया। बस करीब 100 मीटर तक उसे घसीटते हुए ले गई। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा पानीपत रोड पर वेलकम होटल के सामने हुआ। बस हिसार के बरवाला से बिहार जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति बस के अगले पहिए के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर आने-जाने वालों की भारी भीड़ लग गई, जिससे रोड दोनों तरफ से जाम हो गया । सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बाइक व मृत व्यक्ति को बस के पहिए के नीचे से निकाला । बस को साइड में लगा कर जाम खुलवाया। शव को सफीदों के नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।