फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दनौदा गांव के ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का घेराव कर खोलीं दुकानें

विज्ञापन
पुलिस चौकी में पहुंचे दनौदा गांव के दुकानदार। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जींद । दनौदा के ग्रामीणों ने बुधवार सुबह ही लॉकडाउन के विरोध में पुलिस चौकी को घेर लिया और सामूहिक रूप से गांव में दुकानों को खोलने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन ने उनको रोकने की कोशिश की तो वह उनका जमकर विरोध करेंगे।  ग्रामीणों ने सुबह ही गांव के अड्डे पर लगभग 200 से ज्यादा दुकानों को खोल लिया और उनको सामान्य रूप से चलाने का निर्णय किया। दुकानदार अशोक ने बताया कि उनको पुलिस आए दिन परेशान कर रही थी। पुलिस बेवजह ही उनके चालान काट रही थी। इसको लेकर उन्होंने बुधवार सुबह पुलिस चौकी में जाकर पुलिस कर्मियों को अपना निर्णय सुना दिया है। अब वह पुलिस की बंदिश में नहीं रहकर सामान्य तौर पर रहेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें