फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल हिंसा के विरोध में भाजपा पदाधिकारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
धरना देते भाजपा नेता। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल हिंसा के विरोध में भाजपा पदाधिकारियों ने दिया धरना अमर उजाला ब्यूरो जींद। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हो रही हिंसा के विरोध में भाजपा नेताओं ने बुधवार को रानी तालाब पर धरना देकर रोष जताया। भाजपा नेताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा सुनियोजित ढंग से भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या करवाई जा रही है जिस पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए। धरने पर पहुंचे भाजपा के जिला अध्यक्ष राजू मोर व भाजपा के विधायक डॉ कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा सरेआम गुंडागर्दी की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को सरेआम निशाना बनाया जा रहा है और पश्चिम बंगाल की पुलिस के रोकने के लिए कुछ नहीं कर रही है। ऐसे में देश भर में इसके विरोध में भाजपा सांकेतिक प्रदर्शन कर रही है। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश पहल जिला संगठन मंत्री डॉ राज सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें