किसानों के नाम पर आंदोलन व मुझे बदनाम कर रहे हैं कुछ शरारती तत्व:भाजपा विधायक
अमर उजाला ब्यूरो
जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्डा ने कहा कि वीरवार को किसान उनके निवास स्थान पर धरना प्रदर्शन करने पहुंचे उनमें से कुछ शरारती तत्वों ने साजिश रचते हुए मुझे बदनाम करने की कोशिश की है।
उन्होंने कहा कि उनके परिवार में किसी के पास असला या बंदूक नहीं है। कल जिस समय किसान मेरे निवास स्थान पर प्रदर्शन कर रहे थे तभी मेरे पड़ोस का एक 14 साल का छोटा बच्चा घर की छत पर एयर गन लेकर बंदरों को भगाने के लिए गया हुआ था। जो अक्सर बंदरों को भगाने के लिए प्रयोग करता रहता है।
उन्होंने कहा कि किसानों की होने वाली महापंचायत में पहुंचने वाले किसानों को यह विनती करना चाहते हैं कि जिन भी शरारती तत्वों ने उन्हें बदनाम करने के लिए यह सब किया है उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। वरना वे कोर्ट के माध्यम से उन शरारती तत्वों के खिलाफ केस दर्ज करवाएंगे।