हथवाला गांव स्थित राजकीय स्कूल से सामान चोरी, प्राचार्य की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। हथवाला गांव स्थित राजकीय स्कूल से सामान चोरी होने का मामाला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में प्राचार्य अनिल कुमार ने कहा कि किसी ने रात को स्कूल से तीन बैटरी, दो इन्वर्टर और १५ छोटी बैटरियां चोरी हो गई। घटना के बारे में सुबह जानकारी मिली जब स्टाफ सदस्य स्कूल पहुंचा। प्राचार्य ने कहा कि चोरी हुए सामान की कीमत लगभग ४० हजार रुपये है। जांच अधिकारी एचसी ओमबीर ने बताया कि पुलिस ने प्राचार्य अनिल कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।