फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली से आठवीं कक्षा तक स्कूल बंद करने के विरोध में निजी स्कूल संचालकों का प्रदर्शन आज, लघु सचिवालय परिसर में खड़ी कीं 100 से अधिक बसें

विज्ञापन
लघु सचिवालय के बाहर खड़ीं निजी स्कूलों की बसें। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जींद। बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते सरकार ने पहली से 8वीं कक्षा तक के स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। इसके विरोध में आज निजी स्कूल संचालक प्रदर्शन करेंगे। विरोध के स्वरूप में निजी स्कूलों की 100 बसें लघु सचिवालय परिसर में खड़ी हैं। अभी जुलाना में निजी स्कूल संचालकों की बैैठक चल रही है। बैठक के बाद वे नेहरू पार्क में एकत्रित होंगे। उसके बाद लघु सचिवालय तक प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के बाद निजी स्कूल संचालक डीसी डॉ. आदित्य दहिया को ज्ञापन सौंपेंगे। निजी स्कूल संचालकों का कहना है कि पिछले साल भी कोरोना संक्रमण के कारण स्कूल बंद कर दिए गए थे। इससे शिक्षकों के सामने अपने परिवार के पालन-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है । वहीं एक साल बाद स्कूल खुले तो सरकार ने उन्हें दोबारा से बंद कर दिए हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों और शिक्षकों के हित को ध्यान में रखकर स्कूलों को दोबारा खोलने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें