पिल्लूखेड़ा में तोड़ा गया जजपा के जिलाध्यक्ष के नाम से दो रास्तों के उद्घाटन के लिए लगाया गया तोड़ा पत्थर।
- फोटो : Amar Ujala
जींद। पिल्लूखेड़ा में जजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण राठी द्वारा किए गए उद्घाटन का पत्थर गिरा मिला। मंगलवार को कृष्ण राठी ने गांव के पक्के किए गए दो रास्तों का उद्घाटन किया था। इन रास्तों के निर्माण पर 26.40 लाख रुपये की राशि खर्च हुई थी। अब तक यह नहीं पता लग पाया है कि किसने यह पत्थर उखाड़ा है। मामले की शिकायत अभी तक पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। हालांकि यह मामला किसान आंदोलन के साथ जोड़ा जा रहा है।