महिला के सिर पर वार कर 8000 रुपये छीनने जे आरोप में पकड़ा गया युवक।
- फोटो : Amar Ujala
जींद। जुलाना में लगातार महिलाओं से नगदी छीनने के मामले सामने आ रहे हैं। वीरवार को मालवी गांव निवासी महिला पिंकी से बैंक के पास से 8000 रुपये छीनकर भाग रहे बदमाश को बाइक सवार ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया । मालवी गांव निवासी पिंकी ने बताया कि वह बैंक से घरेलू खर्च के लिए 8000 रुपये निकालकर निकली थी। रास्ते में एक व्यक्ति ने उसके सिर में बीटे से प्रहार कर दिया जिससे वह बेहोश हो गई । वारदात को देख रहे एक युवक ने बहादुरी दिखते हुए उस बदमाश को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया । महिला को सिर में चोट आई है जिस कारण से उसे जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ऐसा ही एक मामला 2 दिन पहले भी घटित हुआ था । जब जुलाना के वार्ड नंबर 7 निवासी प्रिया से रुपये छीनने की कोशिश की गई थी । घटनास्थल से पुलिस चौकी की दूरी महज 100 मीटर है । इसके बावजूद जुलाना में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।