फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़़े चार लाख रुपये लेकर नहीं लगवाई सरकारी नौकरी, चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये लेकर वापस नहीं करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में बिशनपुरा निवासी जगमोहन व झज्जर जिले के कासनी गांव निवासी सुनीता देवी ने कहा कि उन्होंने सरकारी नौकरी के नाम पर जींद निवासी सुनील कुमार, भिवानी निवासी मुकेश शर्मा, विक्की व एक अन्य व्यक्ति को चार साढ़े लाख रुपये दिए थे। चारों ने न तो उसको सरकारी नौकरी दिलवाई और न ही रुपये वापस किए। जगमोहन व सुनीता ने कहा कि उन्होंने 18 अगस्त 2019 को ढाई लाख रुपये व 16 सितंबर 2019 को दो लाख रुपये दिए थे। पिछले डेढ़ साल में उन्होंने न ता कोई सरकारी नौकरी लगवाई और न ही उनके रुपये वापस किए। जांच अधिकारी एएसआई प्रेम सिंह ने कहा कि सुनीता व जगमोहन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें