जींद। सफीदों रोड स्थित भारद्वाज पेट्रोल पंप के पास 22 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला केरने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को नामजद करते हुए सात-आठ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में लुदाना निवासी 22 वर्षीय कमल ने कहा कि 27 मार्च को वह भारद्वाज पेट्रोल पंप के पास खड़ा था। इस दौरान मेरड़ा निवासी संदीप दलाल, आशु व सीता सहित सात से आठ लोागें ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने उस पर चाकू और तलवार से भी वार करने की कोशिश की। वह बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर भागा। पुलिस ने कमल की शिकायत पर तीन लोगों को नामजद करते हुए सात 7-8 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।