जींद। शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी से 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण करने के आरोप में पुुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में लड़की के पिता ने कहा कि उसकी 16 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। उसने अपने स्तर पर आसपास व रिश्तेदारों से भी बेटी के बारे में पता किया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।