फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान जिले के विधायकों को अविश्वास प्रस्ताव में सरकार के खिलाफ मतदान करने के लिए ज्ञापन सौंपेंगे

विज्ञापन
निडाना गांव में विधायक अमरजीत ढांडा के निवास का घेराव करने के लिए एकत्रित हुए किसान। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जींद। सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में जिले के विधायकों से किसान सरकार के खिलाफ मतदान करने के लिए ज्ञापन सौंपेंगे। ऐसे में जिला प्रशासन ने विधायकों के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है । पुलिस ने विधायकों के आवास के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। वहीं किसान उचाना में उपमुख्यमंंत्री दुष्यंत चौटाला से समर्थन वापस लेने के लिए पालवां चौक पर एकत्रित होंगे। जींद में भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। विधायक के घर के बाहर खुद शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील ने मोर्चा संभाला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें