फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक़ किनारे पल्टी तूड़े की ट्राली से टकराई कार शादी समारोह से दोस्तों के साथ वापस आ रहे खटकड़ निवासी रेलवे कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क किनारे पलटी तूड़े की ट्राली से टकराई कार शादी समारोह से दोस्तों के साथ वापस आ रहे खटकड़ निवासी रेलवे कर्मचारी की मौत -- देर रात को छातर से कैथल जिले के कसान गांव में बरात से वापस लौटकर दोस्त को जींद छोड़ने आ रहे थे कार सवार चार युवक संवाद न्यूज एजेंसी जींद। दोस्त की शादी समारोह में शिरकत कर कैथल के कसान गांव से वापस आ रहे चार दोस्तों की कार शनिवार रात को लगभग एक बजे शाहपुर गांव के पास सड़क किनारे पलटी तूड़े की ट्राली से टकरा गई। इसमें सवार खटकड़ गांव निवासी रेलवे में ग्रुप डी के  ३४ वर्षीय कर्मचारी राकेश की मौत हो गई, जबकि बास निवासी दीपक घायल हो गया। पुलिस को दिए बयान में गाड़ी चालक रामदास ने बताया कि उसका भाई राकेश रेलवे में डी ग्रुप का कर्मचारी था। उसकी ड्यूटी बरसोला गांव में रेलवे स्टेशन पर थी। शनिवार को वह ड्यूटी के बाद छातर गांव में अपने दोस्त की शादी में अन्य दोस्तों के साथ कार में सवार होकर गया था। जहां से रात को कैथल जिले के कसान गांव में बरात में जाकर लगभग एक बजे वापस शाहपुर गांव के  पास पहुंचा था। इस दौरान सड़क पर तूड़े का ट्राला पलटा हुआ था। रात को लाइटों में गाड़ी चालक को कुछ दिखाई नहीं दिया और उनकी गाड़ी ट्राले से टकरा गई। राकेश कार में चालक के बगल में बैठा था। गाड़ी के टकराने पर राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान कार में उसके दोस्त छातर निवासी राकेश, बास निवासी दीपक व खटकड़ निवासी रामदास थे। जिन्होंने घटना के बाद राहगीरों की सहायता से राकेश को गाड़ी से निकाल कर शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। वहां में चिकित्सकों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि लापरवाही से गलत साइड में खड़े अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें