फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोंकरी खेड़ा निवासी सुखबीर को मारी गोली, घायल

विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन सुखबीर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पोंकरी खेड़ा निवासी सुखबीर को मारी गोली, घायल संवाद न्यूज एजेंसी जींद। पोंकरी खेड़ी गांव में सोमवार रात को ३५ वर्षीय सुखबीर को गांव के ही एक युवक ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को देर रात शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई रैफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सदर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि सुखबीर गांव में ही राकेश की बैठक में देर रात को बैठा था। इस दौरान वहां पर गांव के ही प्रदीप ने उस पर गोली चला दी। गोली सुखबीर के सिर में लगने से वह घायल हो गया। पुलिस घायल के बयान दर्ज करने के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में गई है। बयान दर्ज होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें