फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानकार बनकर अदालत के अर्दली से 50 हजार रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जानकर बनकर ठग ने जिला अदालत के अर्दली जगदीश से गूगल पे के माध्यम से 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में जगदीश ने बताया कि 23 फरवरी को उसके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई । कॉल करने वाले ने कहा कि वह उनका जानकर सतबीर बोल रहा है। किसी व्यक्ति ने उसके पैसे देने हैं। उसके पास गूगल पे नहीं है। इसलिए आप अपना गूगल पे का नंबर बताएं आपके खाते में 25 हजार रुपये डालने हैं। इस पर उन्होंने नंबर बताया तो उक्त व्यक्ति ने उससे ओटीपी पूछा। जब तीन दिन के बाद वह बैंक से पैसे निकलवाने के लिए गया तो उसके खाते से 50 हजार रुपये गायब मिले। उसने आरोप लगाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने ही जानकार बन उससे ओटीपी पूछकर खाते से 50 हजार रुपये निकाले हैं । सिविल लाइन थाना प्रभारी राजेंद्र मोर ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि ठगने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें